बिसौली बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई 5 फरवरी को होगा चुनाव
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो गई। जिसमें पुस्तकालय पद पर प्रिंस सक्सेना ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब बाकी पदों पर 5 फरवरी को मतदान होगा।
एल्डर कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड. नन्दकिशोर राना ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि को पुस्तकालय पद पर प्रिंस सक्सेना ने अपना परिचय वापस ले लिया है। अब बाकी पदों पर 5 फरवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं आडीटर पद के लिए आमने सामने की लड़ाई होगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

