बिसौली,बदायूं। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। वही कार्यक्रम में समाज सेवा, सहयोग एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।
श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी, विशिष्ट अतिथि पदमा भार्गव एवं यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने गणेश पूजन से किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष एड. सुमित गोयल, सचिव सोमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता सहित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने विधिवत शपथ ग्रहण की। ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने जायन्ट्स कॉलर पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित गोयल को पदभार सौंपा। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पदमा भार्गव ने अपने संबोधन में समाज सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए संगठन के सभी सदस्यों एवं नवदायित्ववान कार्यकारिणी को निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निवर्तमान सचिव प्रशान्त गर्ग ने गत वर्ष ग्रुप द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रशान्त गर्ग द्वारा किया गया।।कार्यक्रम में सभी ने हाउजी गेम का आनन्द लेते हुए विभिन्न उपहार भी जीते और प्रव्या गोयल द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा तथा श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मंच से ग्रुप के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य चितरंजन गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता, विपुल गोयल, शुचित अग्रवाल, युग कृष्ण गर्ग, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, नितिन अग्रवाल, डॉ. वैभव वार्ष्णेय डॉ. सूरज भौमिक, मोहित अग्रवाल, वैभव माहेश्वरी सहित नगर के गणमान्य नागरिक विनय गर्ग, राहुल गोयल, डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष सुमित गोयल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

