उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मनरेगा संग्राम सम्मेलन में बदायूं जनपद से कांग्रेस जनों ने की भागीदारी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बदायूं जनपद से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बाग़ी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, कांग्रेस कमेटी मनरेगा कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पांच छोटी गाड़ियों द्वारा 25 कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संविधान बचाओ मनरेगा बचाओ कार्यक्रम में भागेदारी की।
मनरेगा सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ने पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि दिनांक 13 फरवरी को कांग्रेसियों जन अपने जनपदों में 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे और लोगों को मनरेगा का जो प्रारूप बदल गया है उसके बारे में अवगत कराएंगे।
दिनांक 17 फरवरी 2026 को विधानसभा घेराव में जनपद से कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए भी आवाह्न किया गया।
आज कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी बागी शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, मनरेगा कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोरपाल प्रजापति, बिल्सी विधानसभा एस आई आर कोऑर्डिनेटर और नगर कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष रियासत खान के साथ दुर्गेश पाल, नरोत्तम सिंह, सर्वेश, वसीम अहमद सत्तार मियां, नजीब खान ,मुन्नालाल पाल ,सुरेंद्र सिंह, प्रेमपाल, राधेश्याम आदि कार्यकर्ता पदाधिकारीगण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!