तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली, और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह की मुख्य अतिथि एसडीएम राशि कृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच एक रथ के दो पहिये के समान है। आपस में मधुर संबंध बनाकर कार्य करना चाहिए तभी वादकारियों को सही न्याय सुलभ हो सकेगा। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बार और बेंच दोनों का ध्येय वादकारियों को न्याय दिलाना है। यदि दोनों पटलों का सामंजस बेहतर रहे तो निश्चित ही पीड़ितों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक न्याय दिलाने में हमारी भूमिका सार्थक सिद्ध होगी। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन न्यायपालिका की रीढ़ है और समाज में न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मल्होत्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट रहकर न्यायिक मर्यादाओं का पालन करते हुए आमजन को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने का आह्वान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह नई कार्यकारिणी से बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर वादकारियों के हित में कार्य करने की अपील की। नव निर्वाचित अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने सभी अतिथियों व अधिवक्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, सुविधाओं के विस्तार और बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह पाल ने की, व संचालन मशहूर शायर एड. अभीक्ष पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड नन्दकिशोर राना को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव गजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत यादव, सह सचिव पद के लिए राजू कुमार, ऑडिट ऑडिटर पद के लिए राहुल शर्मा, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप शर्मा, राजेश सक्सेना, प्रेमशंकर यादव, हृदेश शर्मा, आशा मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, सुधाकर सक्सेना, दिनेश गौतम, शिवदयाल पाल, राहुल शर्मा, सुरेश पाल, जावेद खान, राकेश भारती, यशपाल पाल, जोगेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह पाल, योगेश मौर्य, विवेक तिवारी, विवेक यादव, कमर अब्बास, रजा अब्बास, स्नेह गौरव उपाध्याय, सुनील चौहान, सचिन शर्मा, अखिलेश यादव, प्रिंस सक्सेना, दीपक यादव, संजय प्रताप, अबरार खान, नितिन कुमार, राकेश सक्सेना, बलबीर सिंह यादव, मो. नकी, रामकरन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, रविंद्र नाथ गुप्ता, इकरार अहमद, नवनीत सिंह, नवल शर्मा, भेषज शरण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ख्याली राम मौर्य, मो. सलीम, युधिस्टर यादव, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!