भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीयों की तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों की तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। किसानों ने तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के कारण किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इसके अलावा आवारा गौवंशीय पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों का कहना है कि रात-दिन खेतों की रखवाली के बावजूद फसलें सुरक्षित नहीं हैं, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। उन्होंने गोवंश के लिए स्थायी समाधान और प्रभावी व्यवस्था की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया आसफपुर ब्लाक अध्यक्ष रवि यादव, वजीरगंज के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर यादव, अफजल हुसैन, सत्येंद्र सिंह, उमेश पाल सिंह, अनुभव पाराशरी, राजकुमार शर्मा, विश्व प्रताप सिंह, गिरिराज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, हीरालाल वर्मा योगेंद्र कुमार सिंह विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!