रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में मंगलवार से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएँ

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में “आज” से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा से पूर्व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने परीक्षा सहायकों, आंतरिक सचल दस्ते और कक्ष निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में परिषद से प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गयी। वहीं केन्द्र पर परीक्षा से पूर्व किसी भी तरह के असमंजस से बचने के लिए अपनी सीट की स्थिति जानने के लिए छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ उमर रही है। डॉ. घनश्याम दास ने बताया की किस कक्ष में किस अनुक्रमांक से किस अनुक्रमांक तक परीक्षार्थी बैठेंगे इसकी जानकारी केंद्र के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दी गयी है, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन तनाव कम रहे। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की मंशारूप अच्छे माहौल में निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा कराना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार विपणन निरीक्षक बदायूँ, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विष्णु कान्त, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!