बुधवार को चांद नजर आने के बाद रमजान का महीना शूरू हो गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बुधवार को चांद नजर आने के बाद रमजान का महीना शुरू हो गया। रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और लोग रमजान की खरीदारी में जुड़ गए हैं। महिलाएं घरों में शहरी और इफ्तार के विशेष व्यंजनों की तैयारी की योजना बना रही है। मस्जिद बिलाल के इमाम कारी शादाब रजा उवैसी ने बताया कि रमजान केवल रोजा रखने का महीना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इस दौरान मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह की नमाज में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!