यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत दूसरे दिन भी परीक्षा क्षेत्र के सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा क्षेत्र के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परिषदीय परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी स्तरों पर सख्त निगरानी की जा रही है। परीक्षा समाप्ति के बाद जहां कुछ परीक्षार्थी आत्मविश्वास से भरे दिखे, वहीं कई परीक्षार्थी प्रश्नों की जटिलता को लेकर चिंतित नजर आए। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने आपस में अपने अनुभव साझा किए। वहीं रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों व वॉइस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा सहित सुधाकर शर्मा तथा रेनू कुमारी ने छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। केंद्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र में कुल 110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 35 परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की मंशारूप अच्छे माहौल में निष्पक्ष, नकलविहीन, कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा कराने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत से केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

