शाहबाजपुर चौराहा बदायूं मेरठ हाईवे सड़क के दोनों और अतिक्रमणकारियों ने किया अपना कब्जा 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर के मुख्य चौराहा शाहबाजपुर पुलिस चौकी बदायूं मेरठ हाईवे के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और अन्य दोपहिया व अन्य वाहनों को निकलने पर दिक्कत का सामना उठाना पड़ता है और आए दिन एक्सीडेंट भी होते रहते हैं जबकि शाहबाजपुर चौराहे पर पुलिस चौकी मौजूद है उसके बावजूद भी पुलिस इन अतिक्रमणकारियों को नजरअंदाज करती रहती है सड़क की दोनों और वेल्डिंग की दुकान है जिससे बड़े-बड़े वाहनों व चौखट किबाड जगलें आदि का कार्य सड़क पर ही डालकर  किया जाता है जिससे एक तरफ तो हाईवे रोड सामने से भारी वाहनों का आना जाना बना रहता है सड़क पर डग्गमार वाहनों और रोडी बदरपुर के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही दिखाई देते हैं।

दूसरी तरफ पटरी पर बचने के लिए जगह को दुकानदारो ने घेर रखा है  जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है बता दे की इन दुकानदारों ने डिवाइडर को भी घेर रखा है बड़ी-बड़ी ट्रालियां और ट्रैक्टर डिवाइडर पर खड़ा कर देते हैं जो फुटपाथ पैदल चलने के लिए व छोटे वाहनो दोपहिया वाहनों के लिए होते हैं उन पर दुकानदारों का कब्जा है जब के इस हाइवे से तमाम आला अधिकारी हर दिन गुजरते हैं।

डीएम एसडीएम न्यायाधीश जैसे अधिकारी हर दिन गुजरते हैं इससे अतिक्रमणकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता बेखौफ होकर सड़क पर अतिक्रमण करते हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!