डी. पाॅल स्कूल में प्रबंधक वी. सी .के प्रबंधन में हाई स्कूल आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। डी. पॉल स्कूल में प्रबंधक डॉक्टर फादर मार्टिन वी.सी.के प्रबंधन में हाई स्कूल आईसीएसई बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ भाग लिया तथा प्रश्नों के उत्तर बहुत अच्छे ढंग से लिखे। विद्यालय में हिंदी विषय की पढ़ाई वर्ष भर अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से कराई गई। शिक्षकों द्वारा नियमित अभ्यास, पुनरावृत्ति कक्षाएं तथा मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को भली-भांति तैयार किया गया। इसी सुदृढ़ तैयारी का सकारात्मक परिणाम परीक्षा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!