बिसौली में यूपी बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा से पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा के नेतृत्व में आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं जांच की। कक्ष निरीक्षकों द्वारा भी पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा कराई गई, जिससे नकलविहीन माहौल बना रहा। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में इंटर उर्दू में मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जो उपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में इंटर शिक्षाशास्त्र में 22 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 21 उपस्थित रहे। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। वहीं दूसरी पाली में डीआईओएस बदायूं के नेतृत्व में गठित सचल दल में शामिल राजकीय हाईस्कूल सतेती के प्रधानाचार्य सोनपाल सिंह ने टीम के साथ केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाया और व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

