सहसवान क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला मस्जिद गोसिया गुलशन राजा में मुकम्मल हुआ कुरान

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। रमजान का पवित्र महीना चल रहा है इस माह में पूरे विश्व के मुसलमान चांद देखकर तरावीह की नमाज और रोजा रखते हैं यहा सहसवान क्षेत्र के रसूलपुर कला मस्जिद गोसिया गुलशन राजा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद नादिर ने तरावीह की नमाज़ अदा करायी जिसमें ग्राम वासियों ने हाफिज मोहम्मद नादिर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस उपरांत मस्जिद में मिठाई वितरण की गई हाफिज मोहम्मद नादिर ने कहा कि अल्लाह ताला हर साल हम लोगों को माहे रमजान का महीना मुबारक अता फरमाए उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को चाहिए की अल्लाह की इबादत करें और पांच वक्त की नमाज अदा करें नेक काम करें गरीब मिस्कीन बेसहारा कमजोर वर्ग जैसे लोगों की मदद करने से अल्लाह ताला बहुत खुश होता है हमें अपने नबी सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की सुन्नतों पर चलना चाहिए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी तालीम दे इसी उपरांत मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की गई
इस मौके पर मस्जिद के मुतवल्ली नहीम बरकाती, अब्दुल लतीफ, हाफिज जुनैद, हाफिज नासिर, हाफिज नदी अहमद, मोहम्मद मुनीस,

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!