चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी

ईद की नमाज को इंतजामिया कमेटी द्वारा ईदगाह व मस्जिदों में नमाज के समय को तय कर दिया गया है

बिसौली,बदायूं। ईद उल फितर को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद की नमाज को इंतजामिया कमेटियों द्वारा क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज के समय को तय कर दिया गया है, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बिसौली नगर की जामा मस्जिद में 7:30 हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद, मस्जिद बिलाल में 7:30 बजे मौलाना शादाब रजा उवैसी, बड़ी मस्जिद में 8:00 मौलाना बिलाल अख्तर नूरी, कादरी मस्जिद में 8:00 बजे मौलाना अफलाक रजा उवैसी, मदीना मस्जिद में सुबह 8:00 बजे मौलाना रफीक खान, नफीस मस्जिद में 8:15 बजे हाफिज मजहर खांन, मस्जिद इब्राहीम खां में 9:30 बजे मौलाना मो. अली अशरफी अदा कराएंगे। मरकज बाली मस्जिद में 8:30 नसीम अख्तर कासमी अदा कराएंगे। इधर ग्राम मौजमपुर में ईद की नमाज सुबह 9:00 हाफिज अब्दुल हक रिज़वी अदा कराएंगे। ग्राम पपगांव में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे मौलाना असलम रजा नूरी अदा कराएंगे। ग्राम दवतोरा में अकबरी मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 9:00 मौलाना मो. तस्लीम रजा अदा कराएंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!