सहसवान से 19 वर्षीय यूवती रहस्मय ही ढंग से लापता हो गई, पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है। युवती अपनी मां के साथ सहसवान बाजार आई थी, जहां से उसे एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
यह घटना 22 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। वाजिदपुर निवासी पिता की 19 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ सहसवान बाजार आई थी। बाजार में अकबाराबाद चौराहे के पास से एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
घटना के बाद परिजनों ने युवती के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा है। परिवार के सदस्यों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से भी युवती के बारे में जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
कोई जानकारी न मिलने पर, पिता ने सहसवान थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

