घरवालों को चकमा देकर लापता हुआ युवक को युवक को सफदरजंग पुलिस ने किया बरामद
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। सोमवार की शाम लखनऊ से निकले 25 वर्षीय युवक की बाईक हेलमेट, पर्स, मोबाइल व कपड़े सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली ओवरब्रिज के निकट एक कुए से बरामद हुए तथा युवक के न मिलने से किसी अनहोनी घटना को लेकर परिजन आशंकित है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर निवासी चेतराम पुत्र भगौले का 25 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार मटियारी लखनऊ में एक कम्पनी मे काम करता था सोमवार की देर शाम करीब 4 बजे परिजनों से बात हुई इसके बाद अनुप का मोबाइल बंद हो गया मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड व सफदरगंज पुलिस ने अनुप की बाईक नम्बर यूपी 32 एन बी 0424, मोबाइल फोन, पर्स, हेलमेट व कपड़े सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत उधौली ओवरब्रिज के निकट कुए से बरामद की परन्तु युवक का पता नहीं चल सका जिससे परिजन किसी अनहोनी घटना को आशंकित हैं ।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि एक कुए मे बाईक पड़ी हुई फायर विग्रेड की मदद से कुए से बाईक, कपड़े, मोबाइल फोन, पर्स , हेलमेट, कपड़े बरामद हुए सूत्रों से जानकारी मिली है कि युवक इससे पूर्व भी दो बार घर से गायब हो चुका है बहरहाल युवक की तलाश की जा रही है ।
बाराबंकी। पुलिस एव परिजनों को गुमराह कर मोटरसाइकिल, हेलमेट, मोबाइल एव कपड़ो को कुए मे फेंक कर पुलिस को हलकान करने वाले युवक को सफदरगंज पुलिस ने 5 घंटे के अंदर युवक को उधोली गाव से बरामद किया।
उल्लेखनीय हो कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र अनुप सोमवार की शाम लखनऊ मटियारी से निकला था मंगलवार की सुबह उधौली ओवरब्रिज के निकट एक कुए से युवक की मोटरसाइकिल, पर्स, हेलमेट, व कपड़े बरामद हुए थे लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया था जिससे परिजन व पुलिस किसी अनहोनी घटना को लेकर आशांकित थे युवक की बरामदगी के लिए सक्रिय सफदरगंज पुलिस ने देर युवक को उधौली गाँव के पास बरामद किया।

