जायन्ट्स ग्रुप ऑफ स्टार्स द्वारा राज गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में विशाल रक्ताल शिविर का आयोजन किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर की तीन दिवंगत आत्माओं सचिन नंदन वार्ष्णेय, विकास गुप्ता एवं मोहित राज गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 147 रक्त दाताओं ने दूसरों की ज़िंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया। डॉ. मिति गुप्ता “स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर” के तकनीकी सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। समाज की सेवा ही हमारी संस्था का मुख्य ध्येय है।”
डॉ. मिति गुप्ता ने बताया कि एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया और इमरजेंसी केस वाले रोगियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को किट व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप की सेंट्रल कमेटी मैम्बर डॉ. सुधा चौधरी, स्पेशल कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, चीफ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुभाष रस्तोगी, जायन्ट्स ग्रुप बिसौली रॉयल्स की अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, समाज सेवी मनोज टाटा, बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी अरविन्द वर्मा, जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, रूपम गुप्ता अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सवेंद्र, प्रवीन अग्रवाल, डॉ गुंजन वार्ष्णेय, शिविन अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय , राजू साहनी, जितेन्द्र वार्ष्णेय, निशांत गोयल, मुकेश यादव, विकास गुप्ता, शिप्रम शर्मा, अमित बाबू, रविंद्र मोहन अग्रवाल, मोहित वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता, मयंक अग्रवाल, दीपक वार्ष्णेय समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

