एक ही स्थान पर खड़ी दो बाइक एक साथ हुई चोरी घटना को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी हसनैन पुत्र सफीक ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्रत्येक दिन की तरह अपनी अपाचे मोटरसाइकिल up 14BM5053 खड़ी करके घर पर चला गया उसी के साथ ही अपनी ससुराल में नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज निवासी चंद मोहम्मदपुर नूर मोहम्मद भी आया हुआ था जो अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या up 24BJ6249 वहीं खड़ी करके चला गया जब सुबह आंख खुली तो देखा अज्ञात चोर दोनों भैंकों को चोरी करके ले गए पास में ही लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब देखी गई तो अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में बाइकों की चोरी करते हुए कैद हो गए पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने की कोहार लगे तो पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है एक ही साथ दो बाइक चोरी की घटनाओं से बाइक स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज के आधार पर चोर की तलाश प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!