नगर के एक मोहल्ले से 19 वर्षीय यूवती अपने घर से ₹50000 व सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती अपने घर से लापता हो गई है। युवती अपने साथ लगभग पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई है। परिजनों ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला शहबाजपुर निवासी कैसर अली ने सहसवान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन (19 वर्ष) 26 मार्च 2026 को सुबह करीब 4 बजे घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
कैसर अली के अनुसार, उन्हें पता चला कि मोहल्ला बिल्सी निवासी अरशद पुत्र अख्तर अली उनकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। अरशद का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अरशद की बहन (नन्हे उर्फ मेम्बर की पत्नी) और बहनोई नन्हे उर्फ मेम्बर से संपर्क किया। उन्होंने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने ही युवती को भगाने में मदद की है और उसका पता बताने से इनकार कर दिया।
कैसर अली ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उनकी बहन अपने साथ लगभग पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। उन्होंने पुलिस से लड़की का पता लगाने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

