प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीन नगर में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा फल वितरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वही नए प्रवेश के लिए गांव में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय इंचार्ज अध्यापक प्रमोद कुमार और सहायक अध्यापक प्रिंस भट्ट की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और उन्हें लगातार मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर प्रियंका, सनी, सृष्टि, प्रभाकर, हिमांशु, चिराग, प्रतीक्षा चंचल, बबली आदि बच्चें मौजूद रहे। अंत में प्रिंस भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय में नामांकन कराए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

