संविलित विद्यालय पपगांव के स्कुली बच्चों ने बृहस्पतिवार को गांव में स्कूल चलो अभियान व जागरूकता रैली निकाली।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। संविलित विद्यालय पपगांव के स्कुली बच्चों ने बृहस्पतिवार को गांव में स्कूल चलो अभियान व जागरूकता रैली निकाली। जिसमें बच्चों ने अनेक स्लोगन जैसे एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शेर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र – छात्राओं ने अपनी सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान शेर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान द्वारा प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मानित किया गया व उनके रुचिकर अध्यापन की सराहना की। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार शंखधार ने किया, जिसमें उन्होंने अपने शायराना अंदाज से कार्यक्रम में सभी का बहुत मनोरंजन किया। विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर कक्षा 8 की छात्रा रोशनी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व इल्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं में प्रेमवती, शैरीन बी, दीक्षा, कोमल, आकाश, समीर, मोहित, प्रियांशी आदि उपस्थित रहे तथा विद्यालय से सेवानिवृत हो रही रसोईया उर्मिला देवी को समस्त विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित कर विदाई दी गई। तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सिंह व ग्राम प्रधान शेर सिंह द्वारा नवीन शिक्षण सत्र हेतु छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार, शेर मो. हरिराज सिंह, राजीव कुमार, सीमा देवी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

