बिसौली,बदायूं। हनुमान जयंती के अवसर पर नगर की मंडी समिति में अमित अग्रवाल व विनय अग्रवाल द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना और हनुमान जी की आरती से हुई। इसके बाद अग्रवाल बंधुओ द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भोजन और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, अजय पाल हरिशंकर अग्रवाल रामकिशोर, अर्जुन, पप्पू, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

