बिहारीपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच छात्र छात्राओं की विदाई समारोह। छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। ब्लाक सहसवान की ग्राम पंचायत कोल्हाई के मजरा बिहारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने विद्यालय जीवन की यादें साझा कीं।
इस अवसर पर परीक्षाफल वितरण के साथ-साथ मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
इस उपरांत पीयूष , डिम्पल , वरुण
लोकेश, आर्यन
सहित कक्षा 5 के सभी छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। शिक्षकों और अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक मंजू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय से आगे बढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधान पुत्र रंकज शाक्य व प्रधानाध्यापक मंजू गुप्ता ने अपने हाथों से छात्रों छात्राओं को सम्मानित किया।
सहायक अध्यापक चेतना वर्मा
सहायक अध्यापक टिकरी लाल
शिक्षा मित्र देवेन्द्र कुमार ,
सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
समारोह के दौरान वर्ग पंचम के सभी छात्र-छात्राओं को मेडल, पानी का थर्मस और अन्य पाठ्य सामग्रियां भेंट कर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों
ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!