मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी डीसीएम को सचल दल ने पकड़ा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। मंडी शुल्क की चोरी कर सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही लकड़ी भरी डीसीएम को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ लिया। जुर्माना राशि 14 हजार रुपए वसूलकर डीसीएम को छोड़ा गया।
एसडीएम/मंडी सभापति के निर्देशानुसार मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य के नेतृव में सचल दल ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध लकड़ी को लेकर जा रही एक डीसीएम को पकड़ा, लकड़ी अवैध तरीके से सुल्तानपुर से अमरोहा जा रही थी। टीम ने डीसीएम चालक से मंडी शुल्क से संबंधी कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। गुरुवार को व्यापारी चौदह हजार रूपए समन शुल्क अदा करके गाड़ी छुड़ा ले गया। सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य आगे भी जारी रहेगा। बिसौली और इस्लामनगर के मंडी सचिव रंजीत कुमार मौर्य ने एक वार्ता में बताया कि बिसौली मंडी को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.42 लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, जिसके विपरीत सचल दल टीम द्वारा 9.26 लाख रूपए का शमन शुल्क बसूला गया है। वही इस्लामनगर मंडी में पिछले वित्तीय वर्ष में चार लाख रूपए का शमन शुल्क लक्ष्य दिया गया था, वहां भी मंडी के सचल दल द्वारा लक्ष्य के विपरीत 5.79 लाख रूपए का शमन शुल्क जमा कराया गया। इस दौरान मंडी निरीक्षक दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!