बालाजी बलदेवधाम गुदनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बालाजी बलदेवधाम गुदनी में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकाल बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। इसके उपरांत बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का सामूहिक पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें दूर दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में रामपुर से आए भजन गायक श्याम सखा और राजेश गौड़ ने अपने सुमधुर भजनों से पूरे धाम को गुंजायमान कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर संजीव गौड़, सुशील उपाध्याय, कौशल गुप्ता, मुकेश शर्मा, अनिल यादव, किशन यादव, मोहित उपाध्याय, सीटू उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!