डी पॉल स्कूल में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह “सपनो को उड़ान” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। डी पॉल स्कूल में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह “सपनों की उड़ान” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गई, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों ने प्रार्थना गीत गाकर किया। कक्षा 1 की छात्रा अनिका मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन वीसी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीक्षांत समारोह रहा, जिसमें छात्रों ने ग्रेजुएशन गाउन और टोपी पहनकर मंच पर स्कूल के प्रबंधक द्वारा सम्मान प्राप्त किया। अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत सरप्राइज प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आनंद और आत्मीयता का संचार किया। फादर डॉक्टर मार्टिन वीसी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों को रेखांकित किया और उनके सतत प्रयासों की प्रशंसा भी की। उन्होंने अपने भाषण में बच्चों से कहा कि हमारा मकसद सिर्फ शिक्षा ग्रहण करना नहीं होना चाहिए बल्कि गुणवत्तापरक शिक्षा होनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद के साथ कक्षा यूकेजी के छात्र लक्षित चौधरी द्वारा किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

