कशिश आई केयर सेंटर पर निशुल्क आंखों की जांच का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नगर के कशिश आई केयर सेंटर पर निशुल्क आंखों की जांच और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अनुज वार्ष्णेय की टीम द्वारा 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान निःशुल्क दवाएं एवं चश्मा भी दिए गए। ग्रुप कि अध्यक्ष कंचन सक्सैना ने कहा कि नेत्रदान और रोगमुक्त जीवन ही स्वस्थ जीवन की नींव है। आंखों के बिना सब कुछ अधूरा है। इसलिए आंखों की सदा रक्षा करें। इस मौके पर ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रुबि गर्ग, डॉ स्वाति रंजन, आंचल वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, ममता यादव ऋतु साहनी, अंजलि अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रोचन अग्रवाल, रोज़ी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, स्मिता यादव, सरिता वार्ष्णेय, फैडरेशन ऑफिशर रूपम गुप्ता, अंशिका गर्ग आदि उपस्थित रही।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!