सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गाँव अमनपुर में आसमा पत्नी इनकार शादी समारोह में पड़ोस के गांव भवानीपुर में परिवार साथ गये हुये थे। अज्ञात चोरों ने सोमवार मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर को बनाया निशाना
जिसमें 58000 की नगदी, सोना चांदी के आभूषण सहित लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शादी समारोह से लौटे परिवार मंगलवार को सुबह 11:00 घर का ताला टूटा हुआ देख पैरो तले जमीन खिसकी, सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पीड़िता आसमां ने सहसवान पुलिस को तहरीर दी है, और न्याय की गुहार लगाई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!