डी पॉल स्कूल में सत्र 2026-27 प्रारंभ होते ही नर्सरी कक्षाओं के बच्चो के लिए स्कूल प्रबंधक के फादर डॉक्टर मार्टिन ने उद्घाटन किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। डी पॉल स्कूल में सत्र 2026-27 प्रारंभ होते ही नर्सरी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन वीसी ने एक प्ले विला का उद्घाटन किया। जिसमें खेलते हुए बच्चे बहुत आनंदित तथा उत्साहित दिखाई दिए और सभी ने बड़े उत्साहपूर्वक विला में खेलने का आनंद लिया। इन मजेदार खेलों के माध्यम से सभी बच्चों ने एक दूसरे को आसानी से ही जान लिया। स्कूल खुलने के दौरान बच्चों के लिए शिक्षकों द्वारा तैयार की गई अन्य शानदार गतिविधियाँ भी बच्चों के लिए कराई जाएगी। डी पॉल स्कूल का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास और खेल भावना को बढ़ावा देना है। शिक्षा और खेल का संतुलन बनाकर छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। इन गतिविधियों द्वारा बच्चे न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि यह गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देती हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

