उ0 प्र0 ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रान्तीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोंपा,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सोमवार को उ0 प्र0 ग्राम रोजगार सेवकों ने  प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सहसवान को सोंपा,

 

समस्त रोजगार सेवकों का मानदेय एवं (ई पीएफ) पिछले दो वर्षों से अधिक समय से लंबित है जब के हम सभी रोजगार सेवक शासन के निर्देश अनुसार निरंतर निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वर्तमान स्थिति में मानदेय एवं  (ई पीएफ) का भुगतान न होने के कारण हम सभी रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है जिससे हमारे समझ जीवन यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

संगठन के माध्यम से समस्त रोजगार सेवकों द्वारा सर्व  सम्मति से से यह निर्णय लिया गया है जब तक हमारा समस्त मानदेय एवं (ई पीएफ) का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक सभी रोजगार सेवक अपने समस्त कार्यों से व्रिरत रहकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, अंसीव सक्सेना, सोमवीर सिंह, शयोराज सिंह, जितेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार, मुकेश यादव, सतीश चंद्र, संदीप कुमार विमल आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!