जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का तृतीय “अधिष्ठापन समारोह” भोज रिजॉर्ट में धूमधाम से मनाया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का तृतीय “अधिष्ठापन समारोह” मुड़िया धूरे की स्थिति भोज रिजॉर्ट में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय एंव वाइस प्रेसिडेंट मुनीश गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गुप्ता से पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाक्टर मनोज माहेश्वरी डाक्टर उमेश अग्रवाल ने गणेश पूजन से किया। पीहू वार्ष्णेय द्वारा आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मनोज माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि जायंट्स संगठन केवल एक संस्था नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। आईपीपी डाक्टर उमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए एकता, अनुशासन और सेवा भाव सबसे बड़े साधन हैं। इस दौरान अनीता अग्रवाल, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, केंद्रीय कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, फेडरेशन फाइव की उपाध्यक्ष बबीता शर्मा, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, पूर्व उपाध्यक्ष अनु रस्तोगी के साथ ही जायंट्स के अनेक ऑफिसर उपस्थित रहे। ग्रुप के मुख्य अतिथि के रूप में “बिसौली के गौरव” डॉक्टर मनोज माहेश्वरी व डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों का स्वागत राम नाम के पटके पहनकर और उन्हें पुष्प देकर किया गया। बिसौली रॉयल्स के संचालक मंडल में शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, मनीष वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, सुप्रीत वार्ष्णेय, डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय को सम्मिलित किया गया। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने सभी को शपथ दिलाई। उसके बाद फेडरेशन ऑफिसर नितिन वार्ष्णेय व रूपम गुप्ता का सम्मान किया गया। तत्पश्चात जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के अध्यक्ष सौरव गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

