जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर के छात्रों ने किया कमाल, कक्षा 10 परिणाम में लहराया परचम

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं /सहसवान, नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद अनस कदीर के सुपुत्र मनस इफहाम ने सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा में 98% अंक एव॔ सामाजिक विज्ञान में 100/100 अंक पाकर नगर व मोहल्ले का नाम रोशन किया संभल। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुन्नौर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणाम सामने आते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


इस वर्ष मास्टर मनस इफहाम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। कुमारी रूपम राज ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी प्रतीक्षा और मास्टर प्रवेंद्र ने 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विषयवार उपलब्धियों में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मनस इफहाम ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कुमारी आस्था वार्ष्णेय ने उर्दू विषय और मास्टर गोलू ने हिंदी विषय में 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्राचार्या हेमलता नेगी बिष्ट और उप प्राचार्य राकेश कुमार दिवाकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम बताया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!