नगर में सोमवार को गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर जागरूकता रैली निकाली।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर में सोमवार को गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर गौ सम्मान अभियान के तहत भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह अभियान देशभर में एक साथ पांच हजार से अधिक तहसीलों और 780 जिलों में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को सरकार तक पहुंचाना है।

रैली का शुभारंभ बलदेव धाम गुधनी के पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में 21 बटुक ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है। रैली में पशु प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ तस्करी को गैर जमानती अपराध घोषित करने, केंद्रीय गौ सेवा संरक्षण अधिनियम लागू करने तथा गोवंश को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं। इस दौरान विभु शर्मा, पुष्कर माधव, आशीष, यशदीप नेहरा, वैभव शर्मा, दुष्यंत, माधव वैष्णेय, सत्यनारायण मिश्रा, चितरंजन गुप्ता, शशांक गोयल, मनोज टाटा, नितिन मिश्रा मोदी, नितिन शर्मा, शुभम पराशरी, अर्पित, अमर, अनमोल, पारस और पुष्पेंद्र सहित राधा रानी प्रेम सेवा समिति खुर्रामपुर भमोरी के कार्यकर्ता एवं अनेक गौसेवक मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!