महिला समृद्धि द्वारा नन्हे- मुन्ने बच्चों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। महिला समृद्धि द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में रचनात्मक कार्य सीखे और अपने हाथों कलाकृतियां भी बनाई।

शिविर में अनुभवी प्रशिक्षका के मार्गदर्शन में बच्चों ने पेंसिल शेडिंग और स्केचिंग की विभिन्न बारीकियों को सीखा और अपनी कल्पनाओं को कागज़ पर उकेरा। स्केचिंग के साथ-साथ बच्चों को रचनात्मक हस्तशिल्प, योग और मानसिक विकास से जुड़ी अन्य रोचक गतिविधियों में भी शामिल किया गया। संस्था की संयोजिका कंचन सक्सेना ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट से दूर रखकर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। अंत में, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हें मुन्नों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!