समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी की विधान सभा क्षेत्र के जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सतीश प्रेमी ने कहा कि भाजपा छल और कपट से किसी भी तरह पीडीए समाज का हक मारना चाह रही है।
ग्राम पैगा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने कहा कि जगह-जगह पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा शासन में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है, व्यापारी, किसान, नौजवान का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, एड. सुरेंद्र सागर, ईशपाल सिंह यादव जिला सचिव, पूर्व नगर अध्यक्ष शाहनवाज खां, डा. आस मो. अमित मथुरिया, रिजवान खां, नगर अध्यक्ष फैजगंज मशरूर खां, सकलेन प्रधान, मेराज मो. खान, जीशान अली, एड. कपिल देव, कल्यान सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, सूरजपाल गिहार, विकास यादव, मोहित शर्मा, मुजफ्फर अली, संतोष यादव, पंच अली, राम मोहन यादव, बलवीर सिंह यादव, फरमान अली, मेवाराम, भुवनेश सागर, सुब्हान अली, रामनिवास यादव, ब्रह्मानंद, नरेश यादव, संजीव यादव, जोगिंदर सिंह, धर्मवीर, अख्तर अली, मोरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, ववलेश यादव, सचिन यादव, सज्जन कुमार सिंह सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

