जमीन का हिस्सा बंटवारे को लेकर हुआ विवाद दबंगो ने दंपति पर किया हमला मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को पहुंचाया अस्पताल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुआ विवाद दबंगों ने दंपति पर किया हमला। दबंगों के हमले दोनों गंभीर रूप से घायल

सहसवान थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि हिस्सा बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते चार लोगों ने 40 वर्षीय सुखराम पुत्र दुर्गा प्रसाद और उनकी पत्नी सीमा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उपचार जारी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!