जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स दुवारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के सभी पदाधिकारी और सम्मानित सदस्यों का ब्लड प्रेशर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि जब हमारे सदस्य पूरी तरह ऊर्जावान और निरोगी रहेंगे, तभी हम पूरी क्षमता के साथ समाज की सेवा कर पाएंगे।
शिविर के दौरान जिन सदस्यों का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा दिनचर्या में सुधार, नमक व कैफीन के सेवन पर नियंत्रण, नियमित व्यायाम तथा योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने की विशेष सलाह दी गई। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, मनोज यादव, राजू साहनी, निशांत गोयल, अमित बाबू, विकास गुप्ता, शिप्रम शर्मा, अमित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

