मुख्य बाजार सेंट्रल बैंक के सामने बन रही पुलिया का अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान बदायूं। नगर के मुख्य बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के बराबर से गुजरने वाला मुख्य नाला रोडवेज बस स्टैंड के सामने बरसों से पुलिया की समस्या बनी हुई थी जिसमें पानी की निकासी नहीं हो पाती थी जिसको पालिका द्वारा पुलिया को दुबारा बनाया जा रहा है जिसको मंगलवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा निर्माण हो रहा पुलिया का मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया के गुणवत्ता के आधार पर ही पुलिया में सामग्री लगाई जाए से जिससे पुलिया का मजबूती के साथ निर्माण हो सके यह मुख्य सड़क है इससे भारी वाहनों का आवागमन रहता है ईट व सीमेंट की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए इस दौरान पालिका अवर अभियंता व सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

