गांव में दवाई लेने गई 22 वर्षीय युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर “माता ने अज्ञात युवक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से मोबाइल लेकर दवाई लेने के लिए ग्राम वितरोई गई थी जहां से वह देर रात तक वापस नहीं आई जानकारी करने पर पता चला कि उसे कोई युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है प्रार्थना पत्र में बताया की पुत्री अपना मोबाइल भी साथ ले गई है जो बंद जा रहा है। पुलिस ने पीड़ित मां के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 58 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!