सहसवान, बदायूं। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में वैचारिक चर्चा में रिछा बहेड़ी, नवाबगंज के शिक्षको ने अपने अपने विचार अपने विषयों पर रखे। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा छात्र छात्राओं के बीच यदि वैचारिक चर्चा व गोष्ठियां होती रहें तो वह अपने शोध अच्छे से तैयार कर सकते हैं।
डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ बबिता चौधरी, डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ सचित कुमार, डॉ सोनम नारायण, डॉ ओमप्रकाश, अनंत प्रकाश, डॉ प्रगति सक्सेना, डॉ वंदना वर्मा, डॉ समरीन फात्मा , डॉ ब्रजेश कुमार आदि ने पर्यावरण, हिन्दी में अनुवाद ,हमारा समाज, डिजिटल युग, गृहविज्ञान की उपयोगिता जैसे विषयों पर एक वैचारिक चर्चा की । छात्रों द्वारा गृहविज्ञान विषय पर अपना सुंदर प्रस्तुतिकरण दिया गया। वहीं स्नातक 4 सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा रिसर्च प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, सर्वे रिपोर्ट आदि का प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहा।
शिक्षक वर्ग में डॉ शुभ्रा माहेश्वरी (असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी) डॉ रजनी गुप्ता, डॉ नीति सक्सेना, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ शुभ्रा शुक्ला (असिस्टेंट प्रोफेसर बाटनी), डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ नवीन, डॉ सौरभ नागर, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ राजेश सिंह, डॉ सूर्य प्रताप गौतम, डॉ टेकचंद के निर्देशन में विद्यार्थियों की प्रस्तुति रही।
तृतीय श्रेणी मनोज कुमार व चतुर्थ श्रेणी रोदास,संदीप, कमल,आशीष का सहयोग रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

