कादरगंज रोड पर ढाबे पर खाना खाने रुके यात्री का मोबाइल चोरी आरोप बनारस से आ रहे लाल यादव ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
मुकीम अहमद अंसारी
कादरचौक, बदायूं। कादरगंज रोड स्थित राघव ढाबा पर खाना खाने रुके एक यात्री का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है।
बनारस से आ रहे लाल यादव ने बताया कि वे कादरचौक से गुजरते हुए ढाबे पर रुके थे। उनका आरोप है कि ढाबा संचालक खान का बटर सोनू उनका मोबाइल चोरी कर ले गया। जब उन्होंने सोनू से विरोध जताया तो वह बदतमीजी करने लगा और गाली-गलौज करने लगा।
लाल यादव ने बताया कि उन्होंने 112 पीआरबी को फोन किया, जिस पर उन्हें थाने में जाकर तहरीर देने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई और मोबाइल बरामदगी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

