रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, वीडियो वायरल होने पर भी प्रशासन बेबस

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। सहसवान क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रात होते ही भवानीपुर, खेरू, खल्ली और अमन पुर गाँवो में जेसीबी मशीनें गरजने लगती हैं।
और सुबह तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोने का खेल चलता रहता है। सख्ती के तमाम दावों के बावजूद प्रशासन खनन माफियाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात भर चलने वाले डंपरों से न तो सो पा रहे हैं और न ही घरों में रह पा रहे हैं। धूल-मिट्टी से पूरा इलाका परेशान है। नाराज ग्रामीणों ने अब खुद मोर्चा संभाल लिया है।
रात में हो रहे अवैध खनन के कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है।
जिसमें रात के समय में ट्रैक्टरों से किस तरह खनन किया जा रहा है। मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ होकर रात भर खनन करती रहती है लेकिन कोई रोकने-टोकने वाला नहीं होता।

अवैध खनन के कारण गाँवों में तनाव भी बढ़ रहा है।
अवैध खनन न रुकने की सबसे बड़ी वजह मिट्टी की बढ़ती डिमांड और मोटा मुनाफा है। यहाँ से निकाली गई मिट्टी शहर में अवैध प्लाटिंग और ईंट भट्ठों पर ऊंचे दामों में बेची जा रही है।
भवानीपुर के एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “रात भर डंपर चलते हैं। शिकायत करो तो जान से मारने की धमकी मिलती है। वीडियो वायरल करने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा।” अब देखना है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन नींद से जागता है या फिर खनन माफियाओं का ये ‘काला कारोबार’ यूं ही चलता रहेगा।
खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया की जिला प्रशासन तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!