नारायण भवन में पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न, समस्त पत्रकार रहे मौजूद

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं पत्रकार एसोसिएशन सहसवान की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर के नारायण भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर खान ने की

 

बैठक में पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने पर सहमति जताई।

 

बैठक के प्रमुख निर्णय

सदस्यता अभियाननए पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने पर जोर।

पत्रकार सुरक्षा फील्ड में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से वार्ता का निर्णय।

एकजुटता का संकल्प संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी ने सहयोग का वादा किया।

 

नारायण भवन में हुई इस बैठक में नगर और देहात क्षेत्र के समस्त पत्रकार मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में पत्रकार राशिद अली, अबीर सक्सैना, सौरभ गुप्ता, योगेंद्र उपाध्याय, मुकीम अंसारी, रिंकू भारद्वाज, सिंह, मोहित यादव, मसर्रत अली, किशन शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!