बिसौली तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने बुधवार को अपने तहसील मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की। इस दौरान आने वाली शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान ग्राम शेखूपुर निवासी किशनवीर पुत्र बदन सिंह की शिकायत चकमार्ग की पैमाइश कराने के संबंध में एवं कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी सुल्लन खां की शिकायत भूमि गाटा स. 707 पर कस्बे की ही हिकमत खां, किसमत खां व हसरत खां अवैध कब्जा करने के संबंध में थी। जिस पर उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर शिकायतों को लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक विभाग नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। इस दौरान नायब तहसीलदार मो हारिस उपस्थिति रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

