मोहर्रम का चांद दिखाई दिया शरई तस्दीक होने के साथ ही इस्लामी साल (1448 हिजरी) के आगाज का ऐलान
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। मोहर्रम का चांद दिखाई देने और उसकी शरई तस्दीक होने के साथ ही इस्लामी साल 1448 हिजरी के आगाज़ का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकद्दस ऐलान के साथ ही गम ए हुसैन और अजादारी का माहौल शुरू हो गया है।
बुधवार को मोहर्रम का पहला अलम जुलूस अंजुमन फरौगे अजा की कयादत में पूरी अकीदत के साथ निकाला गया। यह जुलूस हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान अंजुमन फरौगे अजा के सदर मो. रजा, मुतावल्ली अब्बास रजा, फिरोज़ अब्बास, जाफर रिज़वी, गुलरैज अब्बास, जमाल इकबाल, अफरोज अब्बास, मो. वसीम, अता हुसैन, दिलशाद हुसैन, अज़हर अब्बास, इज्ज़त अली, मुन्तजिर मेहंदी, तनवीर इकबाल, इमरान अली, साजिद अब्बास, जिया अब्बास, हसन इकबाल आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

