ससुराल से मायके आई बहन को भाई ने जान से मारने की नीयत से चाकू मार कर किया घायल “आरोपी सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज” 

मुकीम अहमद अंसारी

पुलिस ने घायल महिला का कराया चिकित्सीय परीक्षण

 

सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासिनी गुलनाज पत्नी शोएब अली मोहल्ला शाहबाजपुर थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह अपने मायके गई हुई थी जहां उसके भाई तौफीक अली ने अपनी पत्नी को उसके पास बैठा दिया जिसका मैंने विरोध किया तो भाई तौफीक अली ने उसे चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल कर दिया पीड़िता का आरोप है। उसके परिवार वालों ने भी मेरे भाई तौफीक अली का साथ दिया और मेरा विरोध किया।

गंभीर रूप से घायल गुलनाज द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में माता जाहिदा बेगम पत्नी तौसीफ भांजा रहमान पुत्र तौफीक तौसीफ पुत्र मोहम्मद मियां सहित चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने अपराध संख्या 301 धारा 115/2, 351 /3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया तथा घायल गुलनाज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!