किसानों की जमीनों पर दबंगओं का तांडव: खेत पर कब्जा, सरकारी पेड़ और बिजली का खंभा भी प्लॉट में दबाया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूँ। तहसील सहसवान के मौहल्ला मुहीउद्दीनपुर में दबंगओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब सरकारी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं। मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में सामूहिक प्रार्थना पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अपने आप को शकील कहने वाला व्यक्ति हमारी जमीन पर नाजायज कब्जा कर रहा है
।
मौहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासियों का आरोप है कि गाटा संख्या 239 में स्थित उनके पुश्तैनी खेत पर गाँव के ही अकील, अजहद, असद और शकील ने कब्जा कर लिया है। शिकायत के मुताबिक ये सभी कथित दबंग और प्रवृत्ति के हैं।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि आरोपियों ने बाहरी गुंडों के साथ मिलकर नाजायज असलहों के बल पर खेत में अवैध नींव भरना शुरू कर दिया है। जब पीड़ित परिवारों ने मौके पर विरोध किया तो उन्हें लाठी-डंडों से मारने और जान से मारने की धमकी दी गई।
ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह लगाया कि माफियाओं ने कब्जे की सनक में खेत की मेड़ पर लगे सरकारी पेड़ काट दिए हैं। इतना ही नहीं, वहाँ लगा बिजली विभाग का लाइट का खंभा भी अब उनके कथित प्लॉट के अंदर आ गया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सरकारी खंभा-पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की जमीन कैसे बचेगी
दहशत में आए ग्रामीण सामूहिक रूप से थाने पहुँचे और प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि तुरंत मौका-मुआयना कर अवैध निर्माण रुकवाया जाए और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। प्रार्थना पत्र के साथ खेत की खतौनी भी लगाई गई है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब देखना है कि प्रशासन इस ‘माफिया राज’ पर कब तक लगाम लगाता है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

