शराब के नशे में धुत देवर ने पैसे ना देने पर भाभी ओर भाई पर किया हमला।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र में देवर ने पैसे मांगने का विरोध करने पर अपनी भाभी और भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में दंपति घायल हो गए। घटना बुधवार, 26 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे इस्माइलपुर गांव में हुई।

 

शिकायतकर्ता समीना पत्नी मुम्त्याज के अनुसार, उनका देवर उस्मान पुत्र मुख्त्यार खां शराब के नशे में घर आया और पैसे मांगने लगा। जब समीना के पति मुम्त्याज ने पैसे न होने की बात कही, तो उस्मान ने उन पर हमला कर दिया।

 

उस्मान ने मुम्त्याज को जमीन पर गिराकर लात-घूसों और डंडों से पीटा। जब समीना ने अपने पति को बचाने का प्रयास किया, तो उस्मान ने उन्हें भी लात-घूसों और डंडों से मारकर घायल कर दिया।

 

दंपति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। लोगों को आता देख आरोपी उस्मान जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। समीना और उनके पति के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

 

घायल दंपति ने घटना के संबंध में सहसवान थाने में तहरीर दी है

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!