वन महोत्सव के अंतर्गत जनता जूनियर हाई स्कूल, सिलहरी में पौध वितरण, वृक्षारोपण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। वन महोत्सव के अवसर पर गुरूवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, सहसवान रेंज द्वारा सहसवान तहसील के ग्राम सिलहरी स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल में “आम भंडारा – आम बहार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को आम के पौधों का वितरण किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दहगवां के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, प्रधानाध्यापक केशव यादव, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा सहसवान रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, वन दरोगा विजय सिंह, देवेन्द्र कुमार एवं सूरज मोहन, वनरक्षक शशांक कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, रामबाबू सहित वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया तथा जनसामान्य से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

