आईजीआरएस पर आईं शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस अव्वल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं के 22 थानों ने दिखाया दम, आईजीआरएस निस्तारण में सूबे में सबसे आगे

 

बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जून के मूल्यांकन में बदायूं पुलिस को अधिकतम 135 में 135 अंक प्राप्त हुए। इस आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली।

शासन की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतों की समयबद्ध मार्किंग,अग्रसारण,संतुष्ट फीडबैक,उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय की श्रेणीकरण प्रक्रिया,रैंडम सत्यापन,फील्ड विजिट,जनता दर्शन फीडिंग तथा प्रोफाइल अपडेट सहित सभी मानकों पर बदायूं पुलिस ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सबसे खास बात यह रही कि जून में आईजीआरएस का कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के 22 थानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।सफलता पर एसएसपी ने नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज, आईजीआरएस यूनिट की सराहना करते हुए जनशिकायतों के प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण का परिणाम बताया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!