उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयुक्त का भव्य स्वागत अस्वस्थ चल रहे नगर संचालक आलोक माहेश्वरी के आवास पहुंच कर उनका हाल-चाल जाना
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक आलोक माहेश्वरी के आवास पर रविवार को राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
गुप्ता ने आलोक माहेश्वरी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञात हो कि आलोक माहेश्वरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व ब्रज प्रांत के प्रांतीय संयोजक कमर उर्फ बबलू चौधरी, नवीन माहेश्वरी, एडवोकेट रविंद्र नारायण, डॉ कुलदीप महेश्वरी, नरेंद्र सनातनी, विवेक सक्सेना, डॉ सचिन शर्मा, नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

